फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government ending the existence of farmers: Jayant

किसानों का वजूद खत्म कर रही सरकार : जयंत

Wed, 20 Jan 2021 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Government ending the existence of farmers: Jayant
किसानों का वजूद खत्म कर रही सरकार : जयंत
विज्ञापन

सरूरपुर(मेरठ)। कस्बा करनावल में मंगलवार को आयोजित की गई किसान महापंचायत में रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कृषि प्रधान देश में जमींदारी खत्म कर देश के गरीब और छोटे किसानों को मुख्यधारा में लाने का काम किया था। वहीं भाजपा सरकार बिचौलियों और पूंजीपतियों के फायदे के लिए किसानों का वजूद खत्म करने पर लगी हुई है।
करनावल में कृषि कानून के खिलाफ एक महीने से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। मंगलवार को किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के दूरदराज गांवों से सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बताया कि भाजपा देश में विकास के नाम पर किसानों का विनाश करने का काम कर रही है। सरकार किसानों का नहीं, बल्कि पूंजीपतियों का विकास कर रही है। सरकार तीनों कृषि कानून लागू कर कर देश को बिचौलियों के हाथों में सौंपना चाहती है। यदि देश की बागडोर देश के उद्योगपतियों के हाथ में चली गई तो किसानों का वजूद खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान हितों की लड़ाई लड़ने वाले दलों का सहयोग करें और चुनाव के समय भी उन्हें याद रखकर मतदान करें। उन्होंने बताय ाकि सरकार अब तो किसानों को आतंकवादी और खालिस्तानी बता रही है। यदि सरकार को किसानों का फायदा करना है तो 14 दिन में गन्ना भुगतान कराए। बिजली का बिल घटाए और पेट्रोल, डीजल के दामों को नियंत्रित कर किसानों को आर्थिक सहायता दे। जयंत चौधरी ने लगभग 15 मिनट के भाषण में कई बार भाजपा सरकार पर निशाना साधा। किसानों को एक बार क्षेत्रीय सांसद, विधायक या मुख्यमंत्री या फिर प्रधानमंत्री के पास जाकर अपनी समस्या रखनी चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा छोड़ रालोद में शामिल हुए पूर्व चेयरमैन
सरूरपुर। महापंचायत में किसानों के मंच पर पहुंचे रालोद उपाध्याय जयंत चौधरी के समक्ष करनावल के पूर्व चेयरमैन सतीश कुमार सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हो गए। उनका जयंत चौधरी ने स्वागत किया। इस दौरान सतीश चेयरमैन ने कहा कि भाजपा में जाना उनकी बड़ी भूल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में ये रहे मौजूद
प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, संजय चौधरी रसूलपुर, रणवीर दहिया, कुलवंत सोलंकी, संजय चौधरी, संदीप चौधरी, गुलजार चेयरमैन, रूपेश फोगाट, सोनू मोरल, राहुल जड़ौदिया, कुंवर मोहम्मद अली, सलीम प्रधान, राजकुमार करनावल, दीपक, रविन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed