फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Govans were cut in Meerut and then the Hindu Yuva Vahini activists ruckus

यूपी: गोवंश के कटान पर बखेड़ा, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अफसरों को घेरा

Sun, 24 Mar 2019 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Govans were cut in Meerut and then the Hindu Yuva Vahini activists ruckus
यूपी पुलिस फाइल फोटो

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के ततीना गांव में गोतस्करों ने गोवंश का कटान कर दिया। इसका पता चलते ही ग्रामीणों के साथ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। भीड़ लाठी डंडे लेकर पहुंची तो पुलिस के हाथ पांव भूल गए। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया।

विज्ञापन


ततीना गांव के जंगल में शुक्रवार देर रात जबलू के गेहूं के खेत में गो-तस्करों ने दो गोवंश काट दिए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने अवशेष पडे़ देखे तो भीड़ लगनी शुरू हो गई। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के रोबिन भड़ाना, गौरव भड़ाना और बजरंग दल के मधुबन अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ युवक लाठी डंडे लेकर खेतों पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने सीओ और इंस्पेक्टर को घेर लिया। भीड़ बढ़ी तो खरखौदा थाने से भी पुलिस बुला ली गई। सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर परतापुर को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने पशु चिकित्सकों को बुलाया और अवशेष के सैंपल भरवाकर जांच के लिए भिजवाए। सीओ ब्रह्मपुरी ने आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। जो भी आरोपी हैं पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मीट के अवशेषों को मिट्टी में दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था बिगड़ी तो एसपी सिटी होंगे जिम्मेदार
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी रोबिन भड़ाना ने हंगामा करते हुए कहा कि लगातार पुलिस अफसरों को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर एसपी सिटी नहीं पहुंचे। जबकि एसएसपी के सीयूजी नंबर पर भी सूचना दी गई। लगातार गोकशी की घटना हो रही है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि यदि गोकशी को लेकर कानून व्यवस्था बिगड़ी तो एसपी सिटी जिम्मेदार होंगे। ग्रामीणों का कहना था कि ततीना में गोकशी की यह चौथी घटना है। एक माह पहले पुलिस ने कासिम और परवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दानिश और बबलू अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए।

गोकशी की घटना पुलिस के लिए चुनौती
16 मार्च की सुबह रोहटा पुलिस ने गोकशी की घटना में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जहां आरोपियों ने दो गोवंश का कटान करने की बात पुलिस के सामने कबूली थी। इस मामले में पुलिस ने नईम निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद, नफीस सिंधावली थाना कंकरखेड़ा व आसिफ लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया था। वहीं 19 मार्च को पुलिस ने सरूरपुर क्षेत्र में गोकशी के आरोप में बिलाल निवासी हर्रा को गिरफ्तार किया था। शनिवार सुबह ततीना के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर जमकर हंगामा हुआ।

कड़ी कार्रवाई कर रही पुलिस
मौके से मिले अवशेष प्रथम दृष्टया गोवंश के प्रतीत हो रहे थे। पशु चिकित्सकों को बुलाकर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो भी गोतस्करी से जुड़े अपराधी हैं उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काम कर रही है। गोतस्करी रोकने को लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। - चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed