फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goonda Act will be imposed on Mafia Haji Galla and Iqbal in Meerut, property worth crores has been attached

Meerut News: माफिया हाजी गल्ला और इकबाल पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी, करोड़ों की संपत्ति हो चुकी कुर्क

Fri, 24 Jun 2022 12:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jun 2022 12:20 AM IST
सार

मेरठ पुलिस ने फिर से माफिया हाजी गल्ला और इकबाल पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर ली है। अब तक दोनों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। 

विज्ञापन
Goonda Act will be imposed on Mafia Haji Galla and Iqbal in Meerut, property worth crores has been attached
meerut police, sotiganj , Rahul kala, सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोतीगंज के वाहन माफिया हाजी गल्ला और इकबाल पर पुलिस ने फिर से गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर ली है। पुलिस का दावा है कि जेल से छूटने के बाद से दोनों कबाड़ी गाड़ी कटवा रहे हैं। इसके पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है। दोनों कबाड़ियों की घेराबंदी करने में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन


सोतीगंज के कबाड़ियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, इसके बावूजद भी गाड़ियां कटने की शिकायत मिल रही हैं। लालकुर्ती, परीक्षितगढ़ समेत कई थाने में पकड़े गए वाहन चोरों ने सोतीगंज के माफिया हाजी गल्ला और इकबाल के नाम पुलिस को बताए। इसके चलते दोनों को मुकदमे में नामजद किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों कबाड़ियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की है, इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने फिर से दोनों कबाड़ियों का रिकॉर्ड मांगा है। दोनों कबाड़ियों पर फिर से गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की पुलिस ने तैयारी कर दी है। एसएसपी का कहना है कि सोतीगंज के कबाड़ियों पर कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर में फरार कबाड़ियों की तलाश 
सदर बाजार पुलिस ने जिशान उर्फ पव्वा सहित 18 कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। दस कबाड़ी कोर्ट में खुद ही एक-एक कर सरेंडर हो गए है। गैंगस्टर के मुकदमे में फरार आठ कबाड़ियों की तलाश में गुरुवार को पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस का कहना है कि फरार कबाड़ियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे। 


यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात

एमडीए की रिपोर्ट का इंतजार, बुलडोजर तैयार 
लालकुर्ती और सदर थाने में कबाड़ियों पर गाड़ी काटने के कई मुकदमे दर्ज है। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कबाड़ियों पर कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटकर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। कबाड़ियों की संपत्ति के लिए एमडीए से पुलिस ने जानकारी मांगी है। एमडीए की रिपोर्ट के बाद कबाड़ियों संपत्ति पर बुलडोजर की कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed