फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods worth Rs 70 lakh recovered with fake tags of branded companies

Meerut News: ब्रांडेड कंपनी के फर्जी टैग लगा 70 लाख कीमत माल बरामद

Wed, 04 Feb 2026 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 70 lakh recovered with fake tags of branded companies
सरधना। झिटकरी रोड मोहल्ले में छापेमारी के दौरान गोदाम में मिला ब्रांडेड कंपनी के फर्जी टैग व चा
व्यापारी ब्रांडेड के रेट पर माल बेचकर कमा रहे थे मोटा मुनाफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में कई बड़ी कंपनियों होम फर्निशिंग कंपनियों के नाम पर फर्जी टैग लगाकर बेडशीट और तकिए के कवर बनाने का कारोबार चल रहा है। बुधवार को एसओजी टीम ने एक कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर स्थित छह गोदामों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में लगभग 70 लाख रुपये मूल्य का फर्जी माल, टैग और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है।
नगर के मोहल्ला धर्मपुरा, झिटकरी रोड, नई बस्ती और अन्य इलाकों में एसओजी टीम ने छापा मारा। टीम ने तीन नामी कंपनियों के फर्जी टैग लगी तैयार और अर्द्धनिर्मित बेडशीट बरामद की हैं। टीम ने संबंधित कंपनी के टैग लगी चादरों को कब्जे में ले लिया, जबकि अन्य कंपनियों की सामग्री गोदाम में छोड़ दी।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी अखिलेश गौड़ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान गोदामों में काम कर रहे आठ श्रमिकों और संचालकों को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा के निर्देश पर यह छापा मारा गया। एक कंपनी के आपरेशन मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि पहले कंपनी द्वारा गोदामों की रेकी की गई थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई की गई। फरार गोदाम संचालकों की सूची तैयार की गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान...
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि ब्रांडेड कंपनी के नाम पर फर्जी टैग वाले माल के मामले में जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पूर्व में की गई कार्रवाई बावजूद ब्रांडेड कंपनी के नाम माल तैयार कर बेचने का काम जारी रहा। जांच के बाद आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजकर टैक्स चोरी की जांच भी की जाएगी। फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है।

सरधना। झिटकरी रोड मोहल्ले में छापेमारी के दौरान गोदाम में मिला ब्रांडेड कंपनी के फर्जी टैग व चा

सरधना। झिटकरी रोड मोहल्ले में छापेमारी के दौरान गोदाम में मिला ब्रांडेड कंपनी के फर्जी टैग व चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed