फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods placed on the roads were confiscated, and challans were issued to vehicles.

Meerut News: सड़कों पर रखा सामान जब्त किया, वाहनों के चालान काटे

Sat, 04 Jul 2026 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 04 Jul 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Goods placed on the roads were confiscated, and challans were issued to vehicles.
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मिल रोड पर सडक पर रखे सामान को जब्त करती पुलिस। (मवाना)
पुलिस ने नगर पालिका के साथ मिलकर हटाया अतिक्रमण, थाने के सामने से की शुरूआत
विज्ञापन

-सड़क पर खड़ी तीन कार, 10 बाइकों के चालान
-कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जाम की समस्या से निबटने के लिए पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने सड़क पर रखे मिले बोर्ड आदि सामान को पुलिस ने जब्त करके पालिका में भेज दिया। टीम का हल्का विरोध भी हुआ। पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी तीन कार और 10 बाइकों का भी चालान कर दिया।
थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ थाने के सामने से अभियान की शुरूआत की और मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे कई ठेलियां खड़ी थी जिससे रास्ता जाम हो रहा था। पुलिस ने ठेलियों को हटवा दिया। दुकानदारों ने सड़क किनारे फुटपाथ पर अपने बोर्ड रखे हुए थे। मिल रोड पर कबाड़ियों ने सड़क पर चैनर और गेट रखे थे। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर पालिका में भिजवा दिया। इस दौरान एक दुकानदार ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते ज्यादा विरोध नहीं कर सके। पुलिस के सामान जब्त करते ही व्यापारियों ने सड़क पर रखे अपने सामान को खुद ही हटाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

सड़क पर ठेली लगाई तो जब्त होगी : पुलिस
मिल रोड पर परीक्षितगढ बस स्टैंड के पास सड़क किनारे फल की ठेली लगाने वालों को चेतावनी के साथ हटवा दिया गया। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि सामान सडक पर रखा मिलेगा, तो उसको जब्त करने के साथ ही कडी कार्रवाई होगी। दरअसल सड़क किनारे खड़ी ठेलियों और वाहनों से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से स्थानीय लोग जाम से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बेहतर होगा कि लोग खुद अतिक्रमण हटा लें।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मिल रोड पर सडक पर रखे सामान को जब्त करती पुलिस। (मवाना)

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मिल रोड पर सडक पर रखे सामान को जब्त करती पुलिस। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed