फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods burnt due to fire in shop in Mawana, two vehicles of fire brigade got fire under control

मवाना में दुकान में लगी आग से सामान जला, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Sat, 31 Jul 2021 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt due to fire in shop in Mawana, two vehicles of fire brigade got fire under control
मवाना में दुकान में लगी आग से सामान जला, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला तिहाई राजो वाली मस्जिद के पास बृहस्पतिवार आधी रात के बाद जनरल स्टोर में लगी आग से समस्त सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान मालिक ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला तिहाई राजो वाली मस्जिद के पास सलमान पुत्र दिलशाद का जनरल स्टोर है। सलमान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढे़ आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब साढे़ 11 बजे के आसपास मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन

जब तक दुकान पर पहुंचा तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आसपास के लोग भी अपने मकान छोड़कर सड़क पर आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित का कहना है कि आग से लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed