फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good News: now do not run to make a passport, apply sit at home

झंझट खत्म! पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, यहां करें अप्लाई

Wed, 14 Feb 2018 11:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 14 Feb 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Good News: now do not run to make a passport, apply sit at home
पासपोर्ट सेवा

मेरठ में पासपोर्ट सेवा के लिए इंतजार खत्म हो गया। 23 फरवरी से मेरठ स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो जाएगी। अब लोगों को गाजियाबाद के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे।

विज्ञापन


मेरठ जनपद के लोगों को अपने पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद जाना पड़ता था। केंद्र सरकार की नीति के तहत मई 2016 में शहर के कैंट स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस ने डाकघर अधिकारियों से केंद्र शुरू करने को भवन मांगा था। डाक विभाग ने अगस्त 16 में डाकघर के निकट ही अपने एक भवन को इसके लिए तैयार करा दिया था।
विज्ञापन


बता दें कि गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस की टीम ने भी भवन का निरीक्षण किया था, लेकिन मामला अटका हुआ था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर पब्लिक का भी दबाव बढ़ रहा था। इसके बाद सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी प्रयास शुरू किए। इसमें अब सफलता मिली है। गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय ने 23 फरवरी से मेरठ में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ ने बाजी मारी
वेस्ट यूपी में मेरठ के अलावा बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद जिलों के डाकघरों में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है, लेकिन इनमें सबसे पहले बाजी मेरठ के हाथ लगी। हालांकि बिजनौर में भी केंद्र शुरू करने को तैयारी चल रही हैं।

पढ़ें : MBBS का पेपर आउट, रद की गई सभी परीक्षाएं, जांच कमेटी गठित

आज से ईक्यूएमएस सेवा

Good News: now do not run to make a passport, apply sit at home
पासपोर्ट

विदेश मंत्रालय मंगलवार से इलेक्ट्रानिक क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (ईक्यूएमएस) सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए पासपोर्ट आवेदक विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट ww.passportindia.gov.in पर अपनी लॉग इन आईडी से पूछताछ से अपना एप्वाइंटमेंट लेना होगा। एप्वाइंटमेंट में मिलने वाले निर्धारित समय से आना होगा।  

सावधानी से भरें आवेदन
पासपोर्ट सेवा केंद्र में आवेदन करने वालों को आवेदन बेहद सावधानी से भरना होगा क्योंकि यदि इनमें जरा भी त्रुटि रह गई तो उसकी जानकारी या ठीक कराने को गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस ही जाना होगा। वहीं पर इनका निस्तारण होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed