{"_id":"5f6501a68ebc3eb73c30bcff","slug":"gokshi-caught-in-kiratpur-chairman-s-garden-six-arrested-meerut-news-mrt502000645","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरतपुर चेयरमैन के बाग से गोकशी पकड़ी, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरतपुर चेयरमैन के बाग से गोकशी पकड़ी, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
किरतपुर चेयरमैन के बाग में गोकशी पकड़ी, छह गिरफ्तार
बिजनौर। किरतनपुर में चेयरमैन अब्दुल मन्नान के बाग में गोकशी करते छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चेयरमैन और उसके चार साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर नांगल, नजीबाबाद और किरतपुर पुलिस ने बाग में छापा मारा। यहां डेयरी की आड़ में गोकशी चल रही थी। मौके से मोहल्ला लुकमानपुरा निवासी मोहम्मद हारून, मोहम्मद आमिर, मोहल्ला मीठा शहीद निवासी दो भाई तारिक व ताजिर के अलावा तालिब व किरतपुर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी मोहम्मद शानू को गिरफ्तार किया। मोहल्ला राधनान निवासी चेयरमैन अब्दुल मन्नान, मोहल्ला मीठा शहीद निवासी अतीक कुरैशी, फरीद व गांव लाड़पुरा निवासी बाशिद फरार हो गए। मौके से चार गाय, तीन भैंस, चार कटरे, एक बछड़ा जीवित बरामद हुआ। इसके अलावा छह सींग, गोवंश की हड्डी, दो रस्सी, दो छुरी, एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस बरामद हुए हैं। किरतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अब्दुल मन्नान की शह पर गोकशी हो रही थी। मन्नान खुद इस काम में संलिप्त है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पकड़े गए आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी, हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।