{"_id":"644c2f503160419c1c0d9a14","slug":"gokshans-made-four-bulls-unconscious-by-giving-injections-in-the-forest-of-sisauli-meerut-news-c-14-1-205304-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोकशों ने सिसौली के जंगल में इंजेक्शन देकर चार सांडों को बेहोश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोकशों ने सिसौली के जंगल में इंजेक्शन देकर चार सांडों को बेहोश किया
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना अंतर्गत सिसौली के जंगल में बाइक सवार दो युवकों ने चार आवारा सांडों को नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। ग्रामीणों ने के अनुसार यहां गोकशी करने वाला गिरोह सक्रिय है, जो कि जंगल में घूम रहे आवारा पशुओं को बेहोश कर गोकशी के लिए ले जाते हैं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चिकित्सकों से उनका उपचार कराकर गोशाला भिजवाया।
मेरठ-गढ़ मार्ग पर पुलिस चौकी मऊखास के अंतर्गत सिसौली के ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में घूम रहे चार आवारा सांडों को बाइक सवार दो युवकों ने नशीला इंजेक्शन लगा दिया। इससे सभी सांड बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों ने उन्हें ऐसा करते देख लिया। जब ग्रामीण उनकी तरफ दौड़े तो आरोपी बाइक पर बैठकर भाग गए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी मऊखास सतीश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि सांड बेहोश पड़े हैं। पुलिस ने पशु चिकित्सालय सिसौली को मामले से अवगत कराया, जिसमें पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. लोकेश तोमर, डाॅ. सचिन कुमार, डाॅ. सुभाष पहुंचे और बेहोश गोवंश का उपचार किया गया। होश में आने के बाद इन्हें एक गाड़ी में डालकर मुरलीपुर गोशाला में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे लोगो की जांच की गई है जो गोवंश को नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश करते हैं। उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।