फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Give knowledge of religion and spirituality to children from childhood: Riya Kishori

बच्चों को बचपन से दें धर्म व अध्यात्म का ज्ञान: रिया किशोरी

Thu, 11 Sep 2025 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Give knowledge of religion and spirituality to children from childhood: Riya Kishori
श्रीमद् भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु स्रोत संवाद
तीसरे दिन श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़
विज्ञापन


हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव नगली गजरौली में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक ने भगवान के चौबीस अवतारों, ध्रुव चरित्र, समुद्र मंथन, प्रह्लाद और नरसिंह अवतार, सृष्टि वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मनुष्य को संतोष व प्रेम ईश्वर की भक्ति करने की प्रेरणा देते हैं।
बृहस्पतिवार को श्रीमद् भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया। शुक्रतीर्थ धाम से आई कथा व्यास रिया किशोरी ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। इसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व अध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ था। ऐसी कई मिसालें हैं, जिससे सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर कई मनमोहक भजन और झांकी प्रस्तुत किए, जिन्हें देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

श्रीमद् भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु स्रोत संवाद

श्रीमद् भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed