थाने में प्रेमिका बोली, शादी करोगे या फिर जेल जाओगे, प्रेमी बोला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शादी का झांसा देकर एक मैनेजर अपनी नौकरानी की बेटी से एक साल से दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो अपना ट्रांसफर कराकर भाग गया। युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी मैनेजर को उठाकर ले आई। पुलिस ने दोनों का आमना-सामना कराया तो युवती बोली कि शादी करोगे या फिर जेल जाओगे। दिनभर गहमागहमी चली तो आरोपी शादी करने को तैयार हुआ। पुलिस ने उनके कोर्ट मैरिज के कागज भी तैयार कराए।
मामला सिविल लाइन क्षेत्र का हैं। शामली निवासी अंकित शर्मा मेरठ में एक प्राइवेट कंपनी में दो साल पहले मैनेजर के पद पर तैनात था। मैनेजर ने मोहनपुरी में एक कमरा किराये पर लिया हुआ था। जहां एक महिला रोजाना खाना बनाने आती थी। महिला के साथ कभी-कभी उसकी बेटी भी आने लगी। इसी दौरान युवती और मैनेजर में प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि मैनेजर ने शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी करने की बात कही तो मैनेजर ने अपना ट्रांसफर रुड़की करा लिया।
बृहस्पतिवार को युवती की तहरीर पर अंकित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस शामली गई और वहां से आरोपी को उठाकर ले आई। पुलिस ने आरोपी से कहा कि युवती से शादी करो। आरोपी बोला कि यह युवती उसकी बिरादरी की नहीं हैं। शादी नहीं कर सकता। इसके बाद पुलिस ने युवती और मैनेजर को आमने सामने बैठा दिया। इस पर युवती बोली कि मेरी जिंदगी खराब हो गई। शादी करोगे या जेल जाओगे।
पढ़ें : प्यार से पिलाई कोल्ड ड्रिंक... फिर किया रेप, बेहोशी की हालत में हाइवे पर फेंका
जेल मत भेजो, शादी कर लूंगा
आरोपी मैनेजर युवती से शादी करने के लिए रजाबंद हो गया। मैनेजर ने कहा कि जेल मत भेजो, मैं शादी करने को तैयार हूं। परिजनों को भी आने दो। पुलिस ने अंकित के परिजनों को भी थाने बुलाया। युवती ने एक अधिवक्ता को बुलाया और तुरंत कोर्ट मैरिज के कागज भी तैयार कराए।
अंकल जान बचा लो
अंकित के परिजनों ने शादी में शामिल होने से इंकार कर दिया। अंकित ने अपने अंकल को फोन किया और कहा कि आप तो आ जाओ, जान बचा लो। पुलिस के मुताबिक अंकित के अंकल मेरठ के लिए रवाना हो गए है। उधर, अंकित बार-बार रोते हुए कह रहा था कि एक गलती ने जिंदगी खराब कर दी।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने बताया कि युवती से मैनेजर शादी करने को तैयार हैं। कोर्ट मैरिज के कागज भी तैयार कराए हैं। मैनेजर के परिजनों का इंतजार हैं। अगर आरोपी नहीं मानेगा तो उसको जेल भेज देंगे।
पढ़ें : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/