शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। रामपुर मनिहारन में पांच दरिंदों ने एक महिला से उसके पिता और पति के सामने ही बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार किया। डॉक्टर से दवाई लेने जा रहे दंपति को रास्ते में हथियारों से लैस पांच युवकों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसकी वीडियो भी बनाई। बाद में लूटपाट कर फरार हो गए। घटना तीन दिन पुरानी है।
वारदात से दहशत में आया दंपति पहले तो थाने नहीं गया, जब गया तो दो दिन तक पुलिस मामले में लीपापोती करती रही। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के थाने पहुंचने पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता 24 अगस्त को एक चिकित्सक के यहां अपने पति के साथ दवाई लेने बाइक पर जा रही थी। महिला का पिता भी उनके साथ था। जब वे जंगल के रास्ते जा रहे थे तो एक गन्ने के खेत से निकले हथियार बंद पांच युवकों ने उन्हें रोककर बंधक लिया। युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। करीब तीन घंटे तक युवकों ने तीनों को अपने कब्जे में रखा। गैंगरेप की वीडियो तक बनाई गई। उनके पास मौजूद साढे़ सात हजार रुपये की नगदी और महिला के जेवर लूट लिए गए। इसी बीच पीड़ितों का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे दो युवक जब गन्ने के खेत में पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
पांचों युवकों के खिलाफ तहरीर दी
पीड़िता के पति का कहना है कि दहशत के मारे पहले तो वह इस बारे में किसी से कुछ नहीं कह पाए। दो सितंबर को उन्होंने चुन्हैटी चौकी पर पांचों युवकों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस टरकाती रही। सोमवार को पीड़ित दंपति बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी सीपी कठेरिया को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांचों आरोपियों संजय, रोहित, अंकित, आकाश और रुचिन निवासी चुन्हैटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गलत : एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट का आरोप गलत है। वादी ने जिन लोगों को गवाह बनाया है उन्होंने शपथ-पत्र देकर बताया कि कि शिकायतकर्ता की पुत्री और दामाद को कुछ लोगों ने खेत में निर्वस्त्र अवस्था में देखा था और आपत्ति जताई थी। जिसके चलते युवती, युवती के पति और उसके पिता ने उन पर ही दुष्कर्म और लूट का आरोप लगा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/