फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend murder, zombies thrown into canal, accused told the truth

प्रेमिका की हत्या कर लाश नहर में फेंकी, आरोपी युवक ने उगला जहर

Mon, 05 Mar 2018 11:10 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Mar 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend murder, zombies thrown into canal, accused told the truth
फाइल फोटो

एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर खुलाया कर दिया। आरोपी युवक ने उगला जहर...

विज्ञापन


सहारनपुर के अलीपुरा गांव से प्रेमी संग फरार हुई युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव को रुड़की गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन


बता दें कि गांव अलीपुरा निवासी एक लड़की अपने ही प्रेमी रिश्तेदार के साथ 12 दिसंबर को चली गई थी। काफी तलाश के बाद लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने आरोपी युवक शामली जिले के थानाभवन के गांव गौसगढ़ निवासी जय कुमार पुत्र सुदेश को नामजद करते हुए कोतवाली में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : जेल में बंद प्रेमी के खातिर रेसलर शालू ने रची थी खौफनाक साजिश, खुलासा...

Girlfriend murder, zombies thrown into canal, accused told the truth
फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि 17 फरवरी को उसने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। शनिवार को पुलिस सत्यता की जांच के लिए आरोपी व पीड़ित परिजनों को रुड़की लेकर गई थी। मामले की विवेचना कर रहे एसआई नीरज गुप्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर आसपास के लोगों से जानकारी की गई। वहां कुछ लोगों ने बताया कि 17 फरवरी को युवक-युवती को गंगनहर के पास टहलते हुए देखा गया था।

इसके बाद पुलिस ने कई थानों में किसी अज्ञात युवती का शव मिलने की जानकारी की। मंगलौर थाने पहुंचने पर पता चला कि 22 फरवरी को एक लिंक नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। मंगलौर पुलिस ने मृतका के फोटो व शरीर से मिले कपड़े, लाकेट आदि सामान दिखाया तो आरोपी व पीड़ित परिजनों ने युवती की शनाख्त की। इसके बाद गंगोह पुलिस बरामद सामान को लेकर वापस आ गई। रविवार को जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed