प्रेमी के साथ मिलकर सगे भाई का कत्ल, पुलिस पूछताछ में उगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक युवती के सिर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सगे भाई का ही कत्ल कर डाला। जानिए क्या है पूरा मामला...
बागपत में बसौद गांव के शाहरुख की हत्या उसकी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। युवती की गिरफ्तारी पर ग्रामीण भड़क गए। मेरठ-बागपत मार्ग जाम कर दिया और सिंघावली अहीर थाने का घेराव किया। इस दौरान आंदोलनकारियों की सीओ से नोकझोंक भी हुई। आरोपी ने ग्रामीणों के सामने वारदात स्वीकारी तो लोगों का यकीन हुआ और वह अपने-अपने घरों को लौट गए।
अमीनगर सराय के बसौद गांव निवासी नानू के बेटे शाहरुख की पिटाई के बाद फांसी लगाकर हत्या की गई। बुधवार को उसका शव अमरपुर गढ़ी रजबाहे पुल के नीचे पड़ा मिला। इस मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में सगी बहन मामून और उसका प्रेमी मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर गांव निवासी रुस्तम का नाम सामने आया। पुलिस ने मामून को बसौद और रुस्तम को अग्रवाल मंडी टटीरी फाटक से गिरफ्तार किया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमबीर सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर उन्होंने शाहरुख की हत्या की। बहन ने उसके गले में चुन्नी डालकर फांसी लगाई और रुस्तम ने उसे पकड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसके शव को कार में डालकर ले गया और अमरपुर गढ़ी रजबाहे पुल के नीचे फेंक कर भाग गए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चुन्नी, अल्टो कार व मृतक के जूते बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
उधर, बहन को आरोपी बनाने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भारी संख्या में ग्रामीण सिंघावली अहीर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। भीड़ ने थाने को घेर लिया और युवती को निर्दोष बताया। ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर बागपत सीओ दिलीप सिंह, महिला थाना बागपत, चांदीनगर, बालैनी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उनकी सीओ से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर रालोद नेता अहमद हमीद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी लोगों को शांत करने के लिए आरोपी रुस्तम को ग्रामीणों के सामने लाए। आरोपी ने ग्रामीणों समक्ष वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। इसके बाद ग्रामीण संतुष्ट हुए। करीब एक घंटा बाद मेरठ-बागपत मार्ग आवागमन के लिए खुल सका।
पढ़ें : यूपी: सगे भाई का कत्ल कर खेत में दबाई लाश, ये रही हत्या की वजह
नौ साल तक चली प्रेम कहानी, विरोध पर भाई का खून
थानाध्यक्ष ओमबीर सिंह ने बताया कि 2009 में रुस्तम ने बसौद गांव में नलकूप लगवाने का कार्य किया । इसी दौरान उसकी दोस्ती शाहरुख से हो गई और वह उनके घर आने-जाने लगा। वह उसकी बहन मामून के संपर्क में आ गया और दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा। दो साल पहले शाहरुख सऊदी अरब चला गया । रुस्तम ने उस समय शाहरुख की सऊदी अरब जाने के लिए मदद की और उसे एक लाख रुपये भी दिए । 12 दिन पहले ही शाहरुख सऊदी अरब से लौटा। इसी दौरान उसे अपनी बहन और रुस्तम के संबंधों का पता चला। उसने रुस्तम को बहन से दूर रहने के लिए कहा, लेकिन मामला खूनी हो गया।
रुस्तम को ठिकाने लगाने की थी योजना
पुलिस के मुताबिक रुस्तम को शक था शाहरुख अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगा सकता है। इसकी जानकारी मामून को लग गई । उसने अपने प्रेमी को उसके प्लान की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने शाहरुख की हत्या करने का योजना बनाई। रुस्तम की अल्टो कार शाहरुख के घर में ही खड़ी थी। मंगलवार को शाहरुख उसकी कार लौटने के लिए घर से चला गया। उसके जाने के बाद मामून अपनी मां के साथ टटीरी में चिकित्सक से दवाई लेने के लिए गई। टटीरी में मामून और उसकी मां को रुस्तम मिला। इसी दौरान शाहरुख भी कार लेकर वहां पहुंच गया। कार लेने के बाद रुस्तम ने बात करने के बहाने शाहरुख और उसकी बहन को कार में बैठा लिया और निबाली गांव के जंगल में ले गए। इसी बीच शाहरुख ने उसके साथ गाली गलौच कर दी। इस पर रुस्तम ने कार रोक ली और आगे की सीट पर बैठे शाहरुख को दबोच लिया। बहन मामून ने भाई के गले में चुन्नी से फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को कार में डाल लिया और मामून को टटीरी छोड़कर रुस्तम शव ढ़िकाने लगाने के लिए चला गया।
पढ़ें : सरसों के खेत से आ रही थी आवाज, ग्रामीणों ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
16 घंटे तक शव लेकर घूमता रहा
शाहरुख की हत्या मंगलवार की दोपहर 12 बजे ही कर दी। आरोपी रुस्तम हत्या के बाद 16 घंटे तक शव को कार में डालकर घूमता रहा, लेकिन उसे शव ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिला। शाम को पांची में शादी समारोह में शामिल हुआ। बुधवार की सुबह 4 बजे वह शव को अमरपुर गढ़ी रजबाहे पर पहुंचे और पुल के नीचे शव को ठिकाने लगाकर भाग गया।
रहमतपुर की प्रधान का पति है आरोपी
आरोपी रुस्तम रहमतपुर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर की ग्राम प्रधान बिंदु का पति है। वह चार बच्चों का पिता है। वह अब तक मृतक और उसके परिजनों पर लाखों रुपये खर्च कर चुका है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/