फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a woman Raped by man in Muzaffarnagar of uttar pradesh

सरसों के खेत से आ रही थी आवाज, ग्रामीणों ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Fri, 09 Mar 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Mar 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
a woman Raped by man in Muzaffarnagar of uttar pradesh
फाइल फोटो

सरसों के खेत से आवाज आ रही थी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई, और फिर...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। मोरना के भोपा थाना इलाके के एक गांव के जंगल में एक व्यक्ति ने खेत से लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और उसके आभूषण भी लूट लिए। 

इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर घंटों बाद पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन जब तक वह फरार हो चुका था। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी एक दिव्यांग लड़की की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। थाना भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि उसका परिवार खेतीबाड़ी और मजदूरी कर अपने दो बच्चों के साथ गुजर-बसर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने पति के साथ जंगल में गन्ना छीलने गई थी। दोपहर करीब दो बजे उसके पति ने पगडंडी के रास्ते घर चले जाने और अपने देवर की बृहस्पतिवार को होने वाली शादी की तैयारियों को लेकर जल्दी पहुंचने के लिए कहा। 

पढ़ें : देवर और ससुर ने लूटी विवाहिता की आबरू, पति ने दी ऐसी खौफनाक सजा देखकर पुलिस भी हैरान

a woman Raped by man in Muzaffarnagar of uttar pradesh

महिला पगडंडी से गुजर रही थी, तभी उसे रास्ते में गांव का ही उमेश पुत्र सीताराम मिल गया। उमेश ने साली का रिश्ता बताते हुए महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ आगे जाकर नाले के बराबर में सरसों के खेत में खींचकर उसके साथ दुराचार किया। 

महिला के शोर मचाने पर दूसरे गांव का मांगेराम, सतेंद्र, शीशपाल ट्रैक्टर लेकर उधर से गुजरे। ट्रैक्टर पर सवार महिलाओं ने उसकी मदद कर आरोपी से उसकी जान बचाई। आरोपी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया और उसके सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया। 

सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने पीड़िता के घर जाकर घटना की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर थाने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। 

a woman Raped by man in Muzaffarnagar of uttar pradesh

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपनी भतीजी की हत्या में जेल भी जा चुका है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। 

सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। यह घटना महिला के आत्मसम्मान से जुड़ी हुई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed