फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl who escaped from Kithor was found with her lover from house of constable in Meerut

Meerut: सिपाही के घर से प्रेमी संग मिली युवती, तीन महीने पहले हुई थी फरार, अब कोर्ट दर्ज होंगे बयान

Fri, 05 Aug 2022 05:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Aug 2022 05:21 PM IST
सार

Meerut: घर से फरार हुई युवती प्रेमी के साथ सिपाही के घर से मिली। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है और युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
girl who escaped from Kithor was found with her lover from house of constable in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Meerut: मेरठ जनपद में किठौर से अपहत युवती अपने प्रेमी के साथ तीन माह बाद कंकरखेड़ा में एक सिपाही के घर से बरामद हो गई। युगल किराये पर रह रहा था। इसकी जानकारी लगने पर किठौर पुलिस ने युवती को बरामद किया और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवती दो महीने की गर्भवती है।

विज्ञापन


सीओ किठौर अमित कुमार राय के मुताबिक, किठौर थाने में 17 अप्रैल को युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। अपहरण का अंदेशा जताकर गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के इंस्ट्राग्राम पर 30 हजार से अधिक फॉलोअर्स है। वहीं पुलिस इंस्ट्राग्राम के जरिए युवती के बारे में जानकारी जुटाती रही। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में पुलिस की छानबीन चल रही थी। गुरुवार सुबह पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला। जिसके आधार पर किठौर थाने की पुलिस कंकरखेड़ा में पहुंची। बताया गया कि युगल किराये पर एक कांस्टेबल के घर में रह रहे थे। कांस्टेबल को शक होने पर उनको निकाल दिया था। अब वह दूसरे मकान में शिफ्ट होने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी के अस्पताल की बदहाली: कहीं ठेले पर मरीज तो कहीं खुद स्ट्रेचर खींच रहे तीमारदार, ये तस्वीरें हैं गवाह

सीओ किठौर का कहना है कि युवती को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और उसके बयान कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed