Meerut District Hospital: मेरठ में पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में तीमारदारों को खुद मरीज के लिए स्ट्रेचर खींचने पड़ रहे हैं। अस्पताल के कर्मचारी नदारद हैं, तीमारदार खुद ही पहले स्ट्रेचर तलाशते हैं, फिर मरीज को लिटाकर वार्ड तक ले जाते हैं।
बताया गया कि गुरुवार को काफी संख्या में मरीज और तीमारदार परेशान रहे। स्ट्रेचर के लिए भटकते रहे। इस संबंध में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर एसके नंदा का कहना है कि कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि मरीजों को वह खुद ही वार्ड तक पहुंचाएं।
2 of 5
जिला अस्पताल।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही सुधार होगा। जिला अस्पताल में फिलहाल 194 मरीज भर्ती हैं, यहां बेड़ों की संख्या 250 है।
3 of 5
जिला अस्पताल।
- फोटो : amar ujala
आयुष्मान भारत कार्ड की प्रगति बढ़ाएं... लापरवाही पर करें कार्रवाई
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान भारत योजना कार्ड की प्रगति पर नाराजगी जताई गई।
4 of 5
जिला अस्पताल का हाल।
- फोटो : amar ujala
सीडीओ ने कहा कि इस कार्य की ब्लॉकवार समीक्षा की जाए। वहीं इसके लिए कार्ड बनाने में लापरवाही और औसत से कम प्रगति होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाए।
5 of 5
जिला अस्पताल का हाल।
- फोटो : amar ujala
इस प्रकरण को अमर उजाला ने अपने तीन अगस्त के संस्करण में प्रकाशित किया था। मीटिंग में सीएमओ ने कहा कि आशा कार्यकत्री घर-घर जाकर गृह प्रसव की संख्या एकत्र कर संबंधित अधिकारी को अवगत कराएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की दिन-प्रतिदिन संख्या घटती जा रही है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई।