फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl thief gets money from pocket, assault

यूपी: शातिर महिला को रंगे हाथ दबोचा, चंद सेकेंड में उड़ाए 6 हजार

Tue, 12 Jun 2018 11:38 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 12 Jun 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Girl thief gets money from pocket, assault
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर पब्लिक ने एक महिला और एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने कई वारदात करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के अलग-अलग गिरोह से जुड़े हैं।

विज्ञापन


टेंपो में महिला ने उड़ाए छह हजार
गंगानगर निवासी रविकांत मित्तल सोमवार सुबह टेंपो से बेगमपुल जा रहे थे। कमिश्नर आवास चौराहे से टेंपो में एक महिला सवार हुई। बेगमपुल पर रविकांत मित्तल ने अपनी जेब देखी तो उनके छह हजार रुपये गायब थे। रविकांत के शोर मचाने पर टेंपो में सवार महिलाओें ने संदिग्ध महिला की तलाशी ली। जिसके पास छह हजार रुपये मिले। इसके बाद महिलाओं ने आरोपी महिला की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला शशि पत्नी संजय निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: छात्रा ने SSP ऑफिस के सामने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस में पर्स और मोबाइल चुराया
सकौती निवासी अमरसिंह रोडवेज बस में सवार होकर गाजियाबाद से लौट रहे थे। सोमवार दोपहर अमरसिंह की जेब से बस में सवार एक युवक ने पर्स और मोबाइल चोरी कर लिया। अमरसिंह ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। दिल्ली रोड स्थित केसरगंज में आरोपी ने उतरने का प्रयास किया तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची देहलीगेट थाना पुलिस ने आरोपी आबिद निवासी लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed