{"_id":"5b1e5b084f1c1ba76e8b72c2","slug":"up-schoolgirl-tried-suicide-in-front-of-ssp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छात्रा ने SSP ऑफिस के सामने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छात्रा ने SSP ऑफिस के सामने की आत्मदाह की कोशिश
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 11 Jun 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को बचाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में छेड़छाड़ से परेशान एक छात्रा ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आत्मदाह करने की कोशिश की। छात्रा ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह छात्रा से पेट्रोल की बोतल छीनी। पीड़िता को महिला पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने कक्षा 12 की परीक्षा दी है। छात्रा का आरोप है कि गांव का एक युवक उसे पिछले एक माह से परेशान कर रहा है। चार जून को आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने अगवा करने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत मुंडाली थाने में शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने नाली का विवाद बताकर आरोपी युवक को छोड़ दिया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। छात्रा का परिवार फर्जी तरीके से युवक को फंसाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/