फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl student hostage overnight by a boy in baghpat

यूपी: बदनीयती से छात्रा को रात भर बंधक बनाया, पुलिस ने पड़ोस से की बरामद, आरोपी हिरासत में

Wed, 07 Aug 2019 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Aug 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
girl student hostage overnight by a boy in baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर
बागपत के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा को युवक ने बदनीयत से घर में पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया। परिजनों ने छात्रा की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार को पुलिस ने पड़ोसी के घर से छात्रा को बंधन मुक्त कराया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार शाम घर से दुकान पर सामान लेने गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने रात भर छात्रा को तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पड़ोसी के घर से छात्रा को सकुशल बरामद किया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। छात्रा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जब वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी तो पड़ोसी युवक ने उसे जबरन घर में खींच लिया। उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में बंधक बना लिया। 

आरोपी उस पर बुरी नीयत रखता है। रात भर वह कमरे में बंद रही। बुधवार की सुबह पुलिस ने छुड़ाया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed