{"_id":"5d4abd9e8ebc3e6d07314476","slug":"girl-student-hostage-overnight-by-a-boy-in-baghpat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदनीयती से छात्रा को रात भर बंधक बनाया, पुलिस ने पड़ोस से की बरामद, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बदनीयती से छात्रा को रात भर बंधक बनाया, पुलिस ने पड़ोस से की बरामद, आरोपी हिरासत में
Wed, 07 Aug 2019 05:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Aug 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा को युवक ने बदनीयत से घर में पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया। परिजनों ने छात्रा की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार को पुलिस ने पड़ोसी के घर से छात्रा को बंधन मुक्त कराया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार शाम घर से दुकान पर सामान लेने गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने रात भर छात्रा को तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

बुधवार की सुबह डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पड़ोसी के घर से छात्रा को सकुशल बरामद किया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। छात्रा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जब वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी तो पड़ोसी युवक ने उसे जबरन घर में खींच लिया। उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में बंधक बना लिया।
आरोपी उस पर बुरी नीयत रखता है। रात भर वह कमरे में बंद रही। बुधवार की सुबह पुलिस ने छुड़ाया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।