फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl sexual harassment after kidnapping in baghpat, Video viral

यूपी: युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, वीडियो की वायरल

Sat, 27 Jul 2019 04:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Jul 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
Girl sexual harassment after kidnapping in baghpat, Video viral
सांकेतिक तस्वीर

कोचिंग से घर लौट रही एक युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने और दुष्कर्म की वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना करीब 15 दिन पहले की है, दहशत में आई युवती घटना पर चुप्पी साध गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग की और उसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


युवती बड़ौत में कोचिंग करती है, घटना वाले दिन वह साथ ही कोचिंग करने वाले एक युवक सुधीर के साथ वापस लौट रही थी। तभी दो अन्य युवक अंकित व विजय वहां पहुंचे और युवती को चाकू दिखाकर आतंकित किया। ये युवती को ढिकाना रोड पर जंगल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने अश्लील वीडियो भी बनाई। पुलिस का कहना है कि सुधीर भी इस घटना की साजिश में शामिल था।
विज्ञापन


इनकी मंशा युवती को ब्लैकमेल करने की थी। मामला 15 दिन तक दबा रहा, लेकिन अंकित और  विजय ने वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात युवती का पता लगाया और दुष्कर्म के आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में युवती की तहरीर पर दुष्कर्म और अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि फिलहाल सुधीर को गिरफ्तार किया गया है और जिन दो युवकों ने वीडियो वायरल की। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के मामलों में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म के दो अन्य मामलों में काफी दिन से वांछित चल रहे शौकीन निवासी किदवई नगर व उस्मान निवासी बड़का रोड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed