{"_id":"601aff268ebc3e26b410627e","slug":"girl-s-death-due-to-drowning-in-bucket-filled-water-sardana-news-mrt5236239116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी में भरे पानी में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टी में भरे पानी में डूबने से बच्ची की मौत
विज्ञापन

रोहटा। घर के आंगन में खेल रही तीन वर्षीय मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना बुधवार दोपहर रोहटा गांव में हुई।
गांव रोहटा निवासी राहुल पुत्र ओमेंद्र की दो जुड़वा बेटी पैदा हुई थी। बुधवार दोपहर उसकी पत्नी रीना अपनी तीन वर्षीय जुड़वा बेटी आंचल को नहलाने की तैयारी कर रही थी। वह आंगन में पानी भरी बाल्टी के पास आंचल को छोड़कर कपड़े लेने के लिए कमरे के अंदर चली गई। लौटी तो आंचल बाल्टी में औंधे मुंह पड़ी हुई थी। उसे देखकर रीना की चीख निकल गई। शोर सुनकर पति राहुल व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बाल्टी के पानी में डूबने से मासूम की मौत हो चुकी थी। बच्ची की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।