फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl raped for name of marriage

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म

Thu, 11 May 2017 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
girl raped for name of marriage
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 लिसाड़ीगेट में रहने वाली एक टीचर ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने वीडियो क्लीपिंग को नेट पर डालने की धमकी दी है। बुधवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फतेहउल्लापुर निवासी युवती एक प्राईवेट कॉलेज में टीचर है। आरोप है कि हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले युवक का शिक्षिका के घर आना जाना हो गया। शिक्षिका का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर किठौर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से आरोपी लगातार शिक्षिका के साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोप है कि युवक ने वीडियो क्लीपिंग बना ली है। युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने धमकी दी। कहा कि यदि शादी की जिद की तो वह अश्लील वीडियो नेट पर डाल देगा। युवती ने आरोपी पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। बुधवार को युवती लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और आरोपी से जान का खतरा जताकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों में पहले से प्रेमप्रसंग की बात सामने आयी है। जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed