फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl is missing after dispute on wedding

मर्जी के खिलाफ रिश्ता तय होने पर लापता हुई युवती

Mon, 27 Dec 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
girl is missing after dispute on wedding
मर्जी के खिलाफ रिश्ता तय होने पर घर से गई युवती
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में मर्जी के खिलाफ शादी तय होने के बाद एक युवती शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर से चली गई है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा है। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से युवती को बरामद करने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि युवती फुफेरे भाई के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है, जबकि उसका रिश्ता दूसरी जगह तय किया गया है।
थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी निवासी एक व्यक्ति का सरधना कस्बे में कपड़े का काम है। इसके परिवार की युवती की शादी करीम नगर के युवक से तय की गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में शादी होनी है। परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले युवती ने कहा था कि वह फुफेरे भाई से ही शादी करेगी। परिवार के लोगाें का कहना है कि जिस युवक से शादी करने की जिद की जा रही है, वह शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि फुफेरे भाई के यहां भी नहीं पहुंची है। यह युवक भी घर पर ही है। युवती का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। सीओ कोतवाली आरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed