फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl in Shamli wants to marry her boyfriend

बारात आने से चंद घंटों पहले युवती फरार, थाने पहुंची और प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई

Fri, 11 May 2018 06:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Fri, 11 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
girl in Shamli wants to marry her boyfriend
फाइल फोटो

शामली के कांधला में अपनी शादी से चंद घंटे पहले ही युवती घर से फरार हो गई। बाद में युवती थाने में पहुंची और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बारात बुधवार की शाम झिंझाना क्षेत्र के एक गांव से आनी थी। युवती का अपने पड़ोस के युवक से कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक साथ रहने का मन बना लिया था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। बारात आने से कुछ घंटे पूर्व ही युवती घर से फरार हो गई। मामले की सूचना परिजनों को लगने पर शादी वाले घर में खलबली मच गई। सूचना लड़के पक्ष को लगी तो वह भी बारात लेकर घर नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: दो प्रेमियों की जिद के आगे झुके परिजन, थाने में हुई शादी, SO साहब ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार की रात युवती थाने पहुंच गई। पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे फोन से थाने जाने को कहा है कि पुलिस हम दोनों की अपनी सुरक्षा में शादी करा देगी। मगर, यहां आने के बाद उसके प्रेमी का फोन नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने भी प्रेमी को कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद सूचना पर डायल-181 सुगमकर्ता टीम थाने पर पहुंची। टीम प्रभारी प्रियंका शर्मा ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। बृहस्पतिवार की शाम युवती थाने पर ही थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि एक युवती अपने प्रेमी के साथ शादी किए जाने की जिद पर थाने पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed