{"_id":"59673f114f1c1b25468b4cdc","slug":"girl-in-a-hotel-with-a-relative-in-the-hotel-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में रिश्तेदार के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में रिश्तेदार के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
आपत्तिजनक हालत में मिली छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर की एक छात्रा के रिश्ते के चाचा के साथ होटल के कमरे में मिलने पर परिजनों ने बखेड़ा कर दिया। परिजन होटल वालों से भी भिड़ गए। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
रेलवे रोड थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी कक्षा 12 में पढ़ती है। बुधवार सुबह वह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन बीच रास्ते में एक युवक मिला। जो उसे कार में बैठाकर एक होटल में ले गया। छात्रा के भाई के दोस्त ने इसकी सूचना दी तो छात्रा के परिजन तमतमाते हुए होटल पहुंच गए। परिजनों ने कमरा खुलवाया तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। वहीं परिजनों ने होटल में हंगामा कर दिया। होटल स्टाफ पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाबालिग है। उन्होंने बिना आईडी देखे उसे होटल में कमरा क्यों दिया। इस बात को लेकर होटल वालों से परिजनों की बहस हो गई। हंगामे की सूचना पर रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/