{"_id":"5d79e2ea8ebc3e013149866c","slug":"girl-died-in-suspicious-circumstances-in-baghpat-dead-body-found-in-neighbour-s-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, पड़ोसी के घर फांसी पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बागपत में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, पड़ोसी के घर फांसी पर लटका मिला शव
Thu, 12 Sep 2019 11:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
युवती का शव पड़ोस के ही घर में फांसी पर लटका मिला
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में बुधवार देर रात एक युवती की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव पड़ोस के ही घर में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मूक-बधिर नवविवाहिता से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
सिंघावली अहीर गांव निवासी अनुसूचित जाति के मजदूर प्रहलाद की बेटी दीपा (23) का शव बुधवार रात पड़ोसी भोपाल शर्मा के घर में चादर से बने फंदे पर संदिग्ध हालात में लटका मिला।
विज्ञापन
युवती की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और युवती के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
यह भी पढ़ें: मोबाइल से लेकर नशे की डोज तक, इन खुफिया तरीकों से जेल में बंद कैदियों तक पहुंचाया जाता है हर सामान
मृतका के भाई गौरी शंकर ने पड़ोसी भोपाल शर्मा और उसकी पत्नी कमलेश शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।