फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual assault attacked on a woman at Shamli of Uttar Pradesh

मूक-बधिर नवविवाहिता से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 11 Sep 2019 11:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Sep 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault attacked on a woman at Shamli of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

शामली जिले में कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली मूक-बधिर नवविवाहिता के साथ गांव के दो युवकों पर तमंचों के बल पर दुराचार करने का आरोप लगाया गया है। महिला के शोर मचाने पर उसका जेठ और आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।

विज्ञापन


बुधवार शाम क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। नवविवाहिता की मां ने बताया कि उसकी बेटी बोल व सुन नहीं सकती और उसका पति भी मूकबधिर है। पांच माह पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी की थी। बुधवार को पति खेत पर मजदूरी करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवक उसके घर में घुस गए और तमंचों के बल पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी बेटी द्वारा शोर मचाने पर उसका जेठ व अन्य पड़ोसी आ गए तो आरोपी गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद डायल 100 पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। कोतवाली में महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता से इशारों में पूछताछ की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छात्रा से दुष्कर्म मामले में ये भी गुनहगार, चुप रहने को बोली शिक्षिका, पुलिस ने किया वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed