फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl committed suicide before marriage, mother unconscious

फांसी के फंदे पर बेटी को लटका देख... मां बेहोश, तीन दिन बाद होनी थी शादी

Sun, 18 Feb 2018 11:16 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 18 Feb 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Girl committed suicide before marriage, mother unconscious
फाइल फोटो

मेरठ में जिस घर में खुशियों का माहौल था, अचानक उस घर में मातम छा गया। शादी से तीन दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात में युवती की मां पहुंची तो फंदे पर बेटी को लटका देखकर बेहोश हो गई। परिजन युवती को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात में परिजनों ने कोई कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि युवती रिश्ता तय होने से खुश नहीं थी।

विज्ञापन


घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के ब्लॉक की है। एक परिवार किराए पर रहता है। युवती का भाई और पिता मजदूरी करते हैं। युवती की शादी तय हो चुकी थी। 18 फरवरी को हरियाणा से बारात आनी थी। बृहस्पतिवार शाम को बीस वर्षीय युवती घर पर अकेली थी, युवती की मां पड़ोस में गयी हुई थी। भाई और अन्य परिजन भी काम से बाहर थे। इस बीच युवती ने कमरे में फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


पढ़ें : फेसबुक पर फंसाया, फिर प्यार से ले गया हरिद्वार, तीन दिनों तक किया बलात्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस से युवती की मां घर पहुंची और कमरे में जाकर देखा तो युवती का शव पंखे से लटका था। जैसे ही मां ने बेटी को देखा तो वह बिलखते हुए बेहोश हो गई। इस दौरान आसपास के लोग भी आ गये। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। परिजन और आसपास के लोगों ने पुलिस से कहा कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। बाद में परिजनों ने थाने में लिखित में दिया कि पोस्टमार्टम नहीं चाहते। जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।


गरीब परिवार, पड़ोसी लाए कफन
एसओ मेडिकल का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। अचानक युवती की मौत से परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल था। पड़ोसियों ने ही चंदा एकत्र कर कफन की व्यवस्था की। पहले पुलिस ने आर्थिक मदद करने की बात कही, बाद में पड़ोसी खुद मदद के नाम पर आगे आए। 

ऑनर किलिंग का मचा शोर
रात में पुलिस को सूचना दी गई कि परिजनों ने युवती की हत्या कर शव को लटका दिया। एसओ मेडिकल का कहना है कि जांच में सामने आया कि युवती शादी से खुश नहीं थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed