फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gift to be made for husbands to give wives to women at Karva Chauth

पतियों ने करवाचौथ पर पत्नियों को दिया इज्जतघर बनवाने का उपहार

Mon, 09 Oct 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Mon, 09 Oct 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
Gift to be made for husbands to give wives to women at Karva Chauth
करवाचौथ पर पतियों ने दिया पत्नियों को खास उपहार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बिजनौर जिले की 225 महिलाओं को उनके पति ने करवाचौथ पर इज्जतघर बनवाने का उपहार दिया है। इज्जतघर का उपहार वास्तव में महिलाओं के लिए उनके पति के प्यार और समर्पण को दर्शाता है। पतियों ने पत्नियों को इज्जतघर का तोहफा देकर दिखा दिया है कि वे उनके सम्मान के लिए कितने सजग और गंभीर हैं। अपने पति से इज्जतघर का उपहार पाकर महिलाएं खुश हैं। प्रशासन द्वारा जिले में करवाचौथ पर महिलाओं द्वारा पतियों से उपहार के रूप में शौचालय मांगने का अभियान शुरू किया गया था। 

विज्ञापन


इस बार जिले में करवा चौथ का त्यौहार केवल महिलाओं के व्रत रखने और शाम को पूजन करने तक ही सीमित नहीं रहा। इस बार महिलाओं को पति से करवाचौथ पर वह उपहार मिला जो उन्होंने पतियों से मांगा था। जिला प्रशासन ने करवाचौथ पर उपहार में पत्नी को इज्जतघर देने के लिए पतियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया था। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों इस जागरूकता अभियान में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


पढ़ें : करवाचौथ स्पेशल : सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु

विज्ञापन
विज्ञापन

Gift to be made for husbands to give wives to women at Karva Chauth
शौचालय बनवाए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कार्यकत्रियों ने गांवों में बैठक कर बताया कि इज्जतघर महिलाओं के सम्मान से जुड़ा है। पति से उपहार में साड़ी, आभूषण या अन्य कोई उपहार पाने से ज्यादा खुशी महिलाओं को इज्जतघर पाकर होगी। इज्जतघर केवल पत्नी ही नहीं बल्कि घर की बहू बेटियों के सम्मान का भी प्रतीक है। प्रशासन का यह प्रयास रंग लाया। करवाचौथ पर 225 पतियों ने अपनी पत्नी को उपहार में इज्जतघर बनवाकर देने का वचन दिया है। यह इज्जतघर जल्दी ही बनवाए जाएंगे। प्रशासन द्वारा पत्नी को उपहार में करवाचौथ का तोहफा देने पर पति नंबर चुना गया है। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार करवाचौथ पर पत्नी को इज्जतघर के रूप में सम्मान देने से अच्छा उपहार कुछ नहीं है। जिन पतियों ने अपनी पत्नी को उपहार में इज्जतघर दिया है, ऐसे दंपति को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। 

इस अभियान में जिले की कई महिला ग्राम प्रधान भी सहयोग कर रही हैं। प्रशासन की ओर से उन ग्राम प्रधानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed