फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karavachoth Special : suhagin wants sixteen make-up, long life of husband

करवाचौथ स्पेशल : सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु

Mon, 09 Oct 2017 10:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 09 Oct 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Karavachoth Special : suhagin wants sixteen make-up, long life of husband
सुहागिन महिलाओं ने मनाया करवाचौथ पर्व - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रविवार को धूमधाम से करवाचौथ का पर्व मनाया। इस दौरान सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु मांगी। शहरभर में करवाचौथ त्योहार की रौनक रही। सुबह से बाजारों में मिट्टी और खांड के करवे, करवामाता का कैलेंडर, पूजन सामग्री, फूल माला की बिक्री शुरू हो गई। चूड़ी, बिंदी, कॉस्मेटिक्स, फल व मिठाईयों की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ लग गई। महिलाएं मेंहदी और आलता लगाकर सोलह शृंगार में सजकर बायना देने निकली। महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रखकर शाम 5 बजे क रवामाता का पूजन किया और थाली बदली। कथा सुनकर विधिविधान से पूजन संपन्न किया। शहर में शास्त्रीनगर, थापर नगर, विजय नगर, साकेत, धनवंतरी नगर, पटेल नगर, जयदेवी नगर, सुपरटेक पामग्रीन, ग्रीन विलेज व अन्य स्थानों पर पूजन हुआ। मंदिरों में सजावट हुई शाम को महिलाएं पूजन करने और कथा सुनने पहुंची। इसके बाद सास, ननद को बायना दिया और ब्राहम्ण को दान किया। पहली बार करवाचौथ मनाने वाली महिलाओं के यहां उत्सव के रूप में इस पर्व को मनाया गया। मिसेज करवाचौथ, करवाचौथ तंबोला व कपल गेम्स का आयोजन हुआ। महिलाओं ने सहेलियों व रिश्तेदारों के साथ एकत्र होकर मनोरंजन के लिए गेम्स खेले इनाम भी जीते। दिन भर भूखी और प्यासी रहने के बाद शाम को सुहागिनों में चांद के दर्शन का इंतजार और बढ़ गया। रविवार होने के कारण नौक रीपेशा महिलाओं ने भी बहुत आराम से करवाचौथ मनाया। रात 8 बजे के बाद चांद निकला तो महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया। पहले चांद फिर पति को छन्नी में देखकर पानी पीकर व्रत खोला। कई वैवाहिक जोड़े अर्घ्य देने के बाद रेस्टोरेंट में डिनर करने गए। शहर के रेस्टोरेंट, होटलों में काफी भीड़ रही। कई कपल्स ने अपने टेबल पहले ही बुक करा दिए थे। होटलों में भी करवाचौथ के लिए विशेष तैयारी रही। कपल गेम्स और कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था रही। युगलों ने होटल में खाना खाया। वहीं चाट, टिक्की, स्ट्रीट फूड और आइसक्रीम स्टॉल्स पर भी भीड़ रही। पतियों ने व्रत खुलवाने के बाद पत्नीयों को उपहार भी दिए। उपहार की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए नए वस्त्र पहने। कुछ महिलाओं ने पार्लर पर मेकअप कराया इसके चलते ब्यूटी पार्लर में 12 बजे से महिलाएं पहुंचना शुरू हो गई। शास्त्री नगर एच ब्लॉक के पार्क में महिलाओं ने सामूहिक करवाचौथ पूजन किया। कथा सुनकर एक दूसरे को उपहार भी दिए। नीरु शर्मा, अनुराधा, ज्योति, पूनम रस्तोगी, राशि व अलका अरोड़ा उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Karavachoth Special : suhagin wants sixteen make-up, long life of husband
महिलाओं ने मनाया करवाचौथ पर्व - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा क्षेत्र में रविवार को करवा चौथ का त्यौहार महिलाओं ने हर्षोंल्लास व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने अपने स्वामियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना की। गोविंदपुरी में महिलाओं के संयोजन से करवा चौथ कथा व करवा पूजन कार्यक्रम किया गया। इस मौके कथा वाचक ने महिलाओं को बताया कि करवा चौथ कार्तिक मास को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस पर्व को सौभाग्यवती सुहागिन महिलाएं ही मनाती हैं। व्रत सूर्योदय से पहले शुरु होता है और चंद्रमा दर्शन के बाद ही संपूर्ण होता है। महिलाओं ने ध्यानपूर्वक कथा सुनी। इस मौके पर शांति, गीता, आनंदी, प्रेमिला, वीना, ऊषा, शोभा, चावली, मनीषा मौजूद रही।

सोशल मीडिया पर रही करवाचौथ की धूम
सोशल मीडिया पर करवाचौथ की धूम रही। फेसबुक, टिवट्र, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर सुबह से ही करवाचौथ की बधाइयों का दौर शुरू हो गया। महिलाओं ने पिक्चर मैसेज और लिखित संदेश भेजकर एक दूसरे को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया अकाउंट पर मेंहदी रचे हाथों की तस्वीरें पोस्ट की। करवाचौथ की बधाई के संदेश भी साझा किए। दिन बढ़ते-बढ़ते महिलाओं ने सजधज कर अपनी फोटो पोस्ट की, पति के साथ सेल्फी और तस्वीर साझा कर करवाचौथ की बधाई दी। शाम को करवाचौथ माता की पूजा, करवा, पूजा थाली व दीपक की फोटो अपलोड की। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के साथ सेल्फी खींचकर अपलोड की। पतियों ने भी पत्नीयों के लिए प्यार भरे संदेश लिखकर फेसबुक व दूसरे सोशल मीडिया पर शेयर किए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed