{"_id":"5d30c5ef8ebc3e6cdd4a94cc","slug":"ghaziyabad-news-modinagar-news-gbd180530195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का आंदोलन हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं का आंदोलन हुआ तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं का आंदोलन हुआ तेज
मोदीनगर। आदित्य बंसल हत्याकांड में पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दे रहे अधिवक्ता बृहस्पतिवार को आंदोलन तेज करते हुए बैनामा लेखन सहित सभी कार्य से विरत रहे। इससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
अधिवक्ता मोहित बंसल के भतीजे आदित्य बंसल को अगवा कर हत्या कर दी गई थी। इसमें हत्यारोपी बहुत जल्द जमानत पर बाहर आ गए थे और पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने के कई दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार से पूरी तरह काम काज ठप कर दिया। इसका असर तहसील में देखने को मिला। इससे लोग पूरे दिन परेशान नजर आए। धरनारत अधिवक्ताओं में अनिल चौधरी, अमरदीप नेहरा, अमित नेहरा, राजकुमार गुप्ता, संजय मुद्गल, मोहित बंसल और प्रेमवीर राठी आदि सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।