{"_id":"61edab5a16e38f1ab27308dd","slug":"ghaziyabad-modinagar-news-gbd2331262116","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने पर प्रेमी ने की थी महिला गजाला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने पर प्रेमी ने की थी महिला गजाला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थप्पड़ मारने पर प्रेमी ने की थी महिला गजाला की हत्या
मुरादनगर। करीब सात माह पूर्व गंगनहर पटरी पर डिडौली गांव के सामने महिला का शव पड़ा मिला था। मृतका की शिनाख्त गजाला के रूप में हुई थी। पुलिस ने गजाला के प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी हत्या का खुलासा कर दिया है। गजाला के थप्पड़ मारने पर प्रेमी ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि 26 जून 2021 को सूचना मिली थी कि गंगनहर पटरी पर डिडौली गांव के सामने एक महिला का शव पड़ा है। जिप नेट के जरिए मृतका के परिजन थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त गजाला पत्नी परवेज मिर्जा निवासी गली छत्ता नवाब फराश खाना दिल्ली के रूप में की। परिजनों ने 30 दिसंबर को हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर शाह खालिद निवासी गली संग तराशान बाड़ा हिंदु दिल्ली को रावली रोड काकड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में शाह खालिद ने बताया कि वह हलवाई की दुकान करता है, करीब 5 साल पहले गजाला उसकी दुकान से गाजर का हलवा लेने आई थी, दोनों बातचीत के दौरान ही प्रेम संबंध बन गए थे। बताया कि 25 जून को गजाला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद नोएड़ा अपनी ननद के घर आ गई थी। 26 जून को ननद ने गजाला को नोएडा मिंटो रोड सीएनजी पंप के पास छोड़ दिया था। इसके बाद गजाला व शाह खालिद की घूमने की योजना बनी। दोनों स्कूटी से मुजफ्फरनगर के लिए निकल पड़े थे। शाह खालिद ने बताया कि गजाला अपने पति को तलाक देकर मेरे साथ शादी करना चाहती थी।
कहासुनी पर मारा थप्पड़ उतारा मौत के घाट
पुलिस पूछताछ में शाह खालिद ने बताया कि मुरादनगर गंगनहर पटरी पर करीब एक किमी चलने के बाद गजाला के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। स्कूटी रुकते ही गजाला ने गालीगलौज शुरू कर दी थी, और कई थप्पड़ शाह खालिद को मारे। इस पर खालिद को गुस्सा आ गया और उसने स्कूटी में रखा डंडे से गजाला को पीटना शुरू कर दिया। वह बेहोश होकर नीचे गई और वह डर कर भाग गया था।