फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

मनचले की हरकत से परेशान छात्रा परीक्षा छोड़ने को मजबूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मनचले की हरकत से परेशान छात्रा परीक्षा छोड़ने को मजबूर
विज्ञापन

मोदीनगर। एक मनचले की हरकत से परेशान एमए अंतिम वर्ष की छात्रा परीक्षा छोड़ने के लिए मजबूर है। आरोपी ने दो माह पूर्व भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की थी। छात्रा ने आईजीआरएस पर मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को क्लीन चिट दे दी। इससे मनचले का दुस्साहस और बढ़ गया और वह सरेराह छात्रा पर तेजाब ड़ालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मंगलवार को एक बार फिर थाने पहुंच कर सुरक्षा की गुहार लगाई। छात्रा ने चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुदकुशी कर लेगी।

तहसील क्षेत्र की सीमा सटे मेरठ जनपद के एक गांव निवासी युवती मोदीनगर स्थित एक पीजी कॉलेज में एमए फाइनल ईयर की छात्रा है। बताया गया कि समीप ही स्थित एक कस्बा निवासी युवक छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि बीते 3 नवंबर को वह अपनी मां के साथ दीपावली की खरीदारी करने के लिए मोदीनगर आई थी इसी दौरान मनचले ने छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं बाइक की टक्कर मारकर छात्रा को घायल भी कर दिया था। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने आइजीआरएस पर शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने जांच में मनचले को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद छात्रा का घर से निकलना मुश्किल हो गया। बुधवार से छात्रा की परीक्षा शुरू हो रही है। मंगलवार को छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में मोदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed