फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

हैंडल जाम होने पर अनियंत्रित होकर बुलेट दंपति समेत नहर में गिरी, महिला बही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हैंडल जाम होने से दंपती समेत नहर में गिरी बुलेट, महिला बही
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगनहर पटरी पर लोहे के रेलवे पुल के पास शुक्रवार दोपहर हैंडल जाम होने के कारण बुलेट समेत दंपती नहर में जा गिरे। पति ने तैर कर अपनी जान बचा ली, जबकि उसकी पत्नी पानी के तेज बहाव में बह गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से नहर में महिला की तलाश कराई, लेकिन महिला का पता नहीं चला। जबकि नहर से बुलेट निकाल ली गई। वहीं, मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जलालाबाद गांव में सरफराज परिवार सहित रहता है, वह मोदीनगर निवाड़ी मार्ग स्थित एक कॉलेज बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है, और ईदगाह कॉलोनी में प्रैक्टिस भी करता है। परिवार में पत्नी शहनाज उर्फ सब्बो (26), बेटा सरताज (7), बेटी शफक (5) और आठ माह की बेटी मरियम है। सरफराज ने बताया कि वह बुलेट से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित निजी अस्पताल में शहनाज को डॉक्टर को दिखाने गया था। करीब 1:30 बजे वह गंगनहर के रास्ते अपने गांव जलालाबाद लौट रहा था। रेलवे के लोहे के पुल के पास पहुंचा तो अचानक बुलेट का हैंडल जाम हो गया, जिसके कारण अनियंत्रित होकर बुलेट नहर में जा गिरी। नहर में गिरने के बाद सरफराज तैर कर बाहर निकल गया, जबकि उसकी पत्नी शहनाज पानी के तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन

सरफराज ने बताया कि नहर से बाहर निकलने के बाद हादसे की सूचना अपने बड़े भाई इरफान उर्फ हातिम और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। महिला के पति व उसके जेठ से हादसे के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं, एनडीआरएफ की टीम को महिला के तलाश के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हादसे को मान रही है संदिग्ध
पुलिस हादसे को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो बुलेट समेत दंपती नहर में गिरे थे, तो सरफराज का मोबाइल पानी में गिरकर बंद क्यों नहीं हुआ। घटनास्थल से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर शनि मंदिर घाट पर पीड़ित ने सूचना नहीं दी। हैंडल जाम होने पर बुलेट गिरकर सड़कपर रगड़ती हुई नहर में गिरती, मौके पर कोई निशान नहीं है।
एक सप्ताह पूर्व शहनाज आई थी ससुराल
गंगनहर में बही महिला के भाई शहनशाह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व शहनाज घर से अपने ससुराल आई थी। इस तरह का हादसा उन्होंने पहली बार सुना है। यह हादसा कैसे हुआ उनके समझ में नहीं आ रहा है।
मसूरी तक नहर के दोनों तरफ नहीं है दीवार
गंगनहर पटरी पर शनि मंदिर से मसूरी तक नहर के दोनों ओर सुरक्षा दीवार नहीं है, जिसके कारण हादसे होते रहते हैं। कोई वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाता है।

अब तक नहर में गिरने से हुए हादसे
-22 फरवरी 2021 को रेलवे पुल के पास कार में नहर गिरने से एक युवक की हुई थी मौत।
-1 फरवरी 2020 को गंगनहर पटरी पर डिडौली गांव के सामने तेज रफ्तार कार दीवार तोड़ती नहर में गिरी थी, हादसे में कार सवार दो युवक व दो युवती की हुई थी मौत।
-18 जुलाई 2020 मसूरी में नाहल चौकी के पास एक कार नहर में गिर गई थी, जिसमें पिता-पुत्र की हुई थी मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed