फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

युवती का अपहरण करने से रोका तो भाभी की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
युवती का अपहरण करने से रोका तो भाभी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थानांतर्गत शेरपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक तरफा प्रेम में युवती को तमंचे के बल पर अगवा कर ले जा रहे सिरफिरे युवक ने विरोध करने पर युवती की भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस न मृतका के पति की तहरीर पर एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शेरपुर गांव की रहने वाली युवती की दस दिन बाद 18 जुलाई को शादी होने वाली थी। अपने ननिहाल शेरपुर में ही रहने वाला एक युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था। बृहस्पतिवार सवेरे वह युवक अपने साथियों के साथ जबरन युवतीके घर में घुस गया और तमंचे के बल पर उसका अपहरण करने का प्रयास करने लगा। यह देख युवती की 25 वर्षीय भाभी उससे भिड़ गई और किसी तरह अपनी ननद को सिरफिरे के कब्जे से छुड़ा लिया। युवती के छूटते ही युवक ने युवती की भाभी को गोली मार दी। गोली महिला की ढोड़ी में जा लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई, उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के पति ने आरोपी युवक रोहित तथा चार अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं एसपी देहात डॉ. ईरज राजा का कहना है कि गोली मारकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी रोहित और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी करता था परेशान, पंचायत में युवक ने मांगी थी माफी
मूलरूप से बागपत के फिरोजपुर गांव का रहने वाला युवक रोहित काफी समय से अपनी ननिहाल शेरपुर में ही रह रहा था। बताया गया कि रोहित कई वर्षों से युवती को परेशान कर रहा था। जिसके कारण परिजनों ने युवती की पढ़ाई बीच में ही बंद करा दी थी। मगर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बात बढ़ने पर गांव में पंचायत हुई तो रोहित ने माफी मांगते हुए युवती से राखी बंधवाई थी। बताया गया कि कुछ समय तो रोहित शांत रहा मगर फिर उसके बाद उसने फिर से युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी और आगामी 18 जुलाई को युवती की बारात आनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशियों वाले घर में पसरा मातम
घर में जोरशोर से शादी की तैयारी चल रही थी। शादी के लिए अधिकांश शॉपिंग हो चुकी थी। मेहमानों का आवागमन भी शुरू हो चुका था। शीघ्र ही घर में शहनाई बजने वाली थी, मगर उससे पहले ही एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक ने युवती की भाभी हत्या कर खुशियों वाले घर में मातम का माहौल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed