{"_id":"5f7f6b118ebc3e9bd859ff23","slug":"ghazibad-news-modinagar-news-gbd2067659101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने शुरू किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने शुरू किया अनशन
विज्ञापन
अभिभावकों ने शुरू किया अनशन
मोदीनगर। स्कूल फीस को लेकर गत तीन अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पर अभिभावकों ने बृहस्पतिवार से अनशन शुरू कर दिया। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि वह मांग पूरी होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इससे पहले बुधवार को तहसील सभागार में प्रशासन की अगुवाई में फीस को लेकर संबंधित पक्षों में बैठक भी हुई थी जो बेनतीजा रही थी।
फीस माफी को लेकर अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावक मोदीनगर बस अड्डे के सामने आंबेडकर मूर्ति के सामने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना दे रहें हैं। मामले को लेकर बुधवार को तहसील में विधायक, एसडीएम, अभिभावक ,स्कूल एसोसिएशन के बीच एक बैठक भी हुई थी, जो बेनतीजा रही थी। मांगें पूरी न होने से खफा अभिभावकों ने बृहस्पतिवार से अनशन शुरू कर दिया। अभिभावक मनीष बंसल, प्रदीप शर्मा ,प्रवीण शर्मा ,ममता शर्मा, रुबी कुरैशी व पूनम शर्मा भूख हड़ताल पर बैठे।