फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

मौत के सात महीने बाद मिला टीकाकरण का मेसेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मौत के सात महीने बाद मिला टीकाकरण का मेसेज
विज्ञापन

मोदीनगर। एक व्यक्ति की मौत के सात महीने कोरोनारोधी टीकाकरण का मेसेज मिला। कोरोनारोधी टीका लगवाने के कुछ दिन बाद ही व्यक्ति की मौत हो गई थी। मोबाइल उसकी पत्नी के पास है, जिस पर मेसेज आया है। नगर की दलीप पार्क निवासी मनजीत कौर ने बताया कि उन्होंने व उनके पति गुरमैल सिंह ने पिछली 16 अप्रैल को कोरोनारोधी टीका लगवाया। टीके का मेसेज भी उन्हें मिल गया था। दो मई को उनके पति गुरमैल सिंह का निधन हो गया था। 22 नवंबर को उनको दोबारा टीकाकरण का मेसेज मिला, जिसमें उनके पति को दूसरी डोज लगने का मेसेज आ गया। पति के अलावा मनजीत कौर का भी वैक्सीनेशन होने का मेसेज मिला। मनजीत कौर का कहना है कि वह 21 व 22 नवंबर को पंजाब के लुधियाना में थीं। मामला संज्ञान में आने पर पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने सरकार के 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने के दावे पर कहा कि ये आंकड़े बढ़ाने के लिए फर्जीवाड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed