{"_id":"618048b4fe99c626000da842","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd228742272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष में एक की मौत, शव सड़क पर रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में संघर्ष में एक की मौत, शव सड़क पर रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर। फरीदनगर में दो पक्षों में सघंर्ष में मृतक मुन्ना का फाइल फोटों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में संघर्ष में एक की मौत, शव सड़क पर रखकर किया हंगामा
मोदीनगर। भोजपुर स्थित फरीदनगर कस्बे में सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे चले और जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें मुन्ना कुरेशी की मौत हो गई। घटना के विरोध में मृतक पक्ष के लोगों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। कस्बे में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।
कस्बा निवासी इदरीश उर्फ मुन्ना कुरैशी (55) का पुत्र वकील सोमवार देर शाम बाइक से पशुओं का चारा लेकर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में सईद, जयंत और अज्जू से बाइक भिड़ गई। तीनों ने मिलकर वकील की पिटाई कर दी। बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश भी चल रही है। विवाद की जानकारी मिलते ही मुन्ना अपने दूसरे बेटे शकील तथा अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। दूसरे पक्ष ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया तथा पत्थरबाजी भी की। दोनों ओर से पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष से मुन्ना कुरैशी तथा शकील और दूसरे पक्ष से दो घायल हो गए। मुन्ना की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर कस्बा पहुंचे। विरोध में गुस्साए लोगों ने शव रास्ते में रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। पुलिस को रात तक मामले की तहरीर नहीं मिली। वहीं सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।