फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

ट्रक की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ट्रक की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित बिसोखर मोड़ के सामने शनिवार की रात मेरठ की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती आ गए। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

जनपद मेरठ के टीपीनगर स्थित पुठ्ठा गांव निवासी सुमित कुमार अपनी पत्नी प्रीति 25 के साथ शनिवार को बाइक से मोदीनगर स्थित एक चिकित्सक के यहां आए थे। रात करीब आठ बजे वह वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित बिसोखर मोड़ के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रहें सिलिंडर से भरे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीछे बैठी प्रीति नीचे गिर गई और ट्रक का पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित भी मामूली रूप से घायल हो गया। इसी बीच राहगीरों ने भाग रहे ट्रक की घेराबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed