फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

दोस्त मिलने को कह घर से निकला, जंगल में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मोदीनगर मृतक सुशील शर्मा.
दोस्त मिलने को कह घर से निकला, जंगल में मिला शव
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की कृष्णापुरी कॉलोनी से एक दिन पहले लापता हुए युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार दोपहर रोरी के जंगल से बरामद हुआ। युवक एक दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकाला था।
कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी ब्रजफूल शर्मा का पुत्र सुशील (27) एक पेंट की दुकान पर काम करता था। बताया गया कि करीब तीन साल पहले उसने दीपा से प्रेम विवाह किया था। शनिवार को बाजार बंदी के कारण दुकान बंद थी। सुशील शनिवार दोपहर अपने एक दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकाला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। सुशील का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। रविवार दोपहर कादराबाद चौकी क्षेत्र स्थित रोरी गांव के जंगल में गला रेता हुआ एक युवक का शव मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त सुशील के रूप में हुई। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक का मोबाइल गायब
सुशील अपने किसी दोस्त को देखने की बात कहकर घर से निकाला था। वह दोस्त कुछ दिन पूर्व घायल हो गया था। परिवार ने बताया कि वह सुशील दोस्त के पास नहीं पहुंचा था। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। वह मोबाइल भी साथ ले गया था और करीब चार बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस को घटनास्थल से सुशील का मोबाइल नहीं मिला है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही रेलवे लाइन है। शव से काफी दूर तक खून के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्यारों का शव को रेलवे लाइन पर रखने का इरादा हो ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed