फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

इलाज के अभाव में महिला ने बेटे की गोद में तोड़ा दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इलाज के अभाव में महिला ने बेटे की गोद में तोड़ा दम
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर स्थित इंदिरापुरी कॉलोनी निवासी एक महिला की उपचार नहीं मिलने के कारण शनिवार को मौत हो गई। महिला पेट की बीमारी से जूझ रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को लेकर मोदीनगर से लेकर मेरठ तक के अस्पतालों में भटकते रहें, लेकिन किसी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। इस दौरान महिला की हालत गंभीर होती गई और उसने बेटे की गोद में ही दम तोड़ दिया।

नगर की इंदिरापुरी कॉलोनी निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उनकी मां कुसुम देवी (48) कुछ समय से पेट की बीमारी से जूझ रही थी। स्थानीय चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा था। दो दिन पहले चिकित्सक ने ओपीडी सेवा बंद कर दी। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। वह मां को कार से लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन गार्ड ने गेट पर अस्पताल में जगह नहीं होने की बात कहकर उन्हें वहां से टरका दिया। इसके बाद वह शहर के ही करीब छह अस्पतालों में गए लेकिन किसी में भर्ती करना तो दूर चिकित्सकों ने उन्हें देखा तक नहीं। इसके बाद वह मां को लेकर मेरठ के कई अस्पतालों के चक्कर काटते रहे लेकिन वहां भी किसी ने भर्ती नहीं किया। निराश परिजन वहां से गाजियाबाद के लिए चल दिए मगर गंभीर कुसुम देवी ने रास्ते में ही बेटे मोहित की गोद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed