{"_id":"6009d2bb8ebc3e333a554cae","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2124161155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की 3 टीमें खोजती रहीं, फंदे पर लटका मिला पत्नी का हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की 3 टीमें खोजती रहीं, फंदे पर लटका मिला पत्नी का हत्यारोपी
विज्ञापन
मोदीनगर थाने में बैठक करते लोग।
- फोटो : GHAZIABAD City
पुलिस की 3 टीमें खोजती रहीं, फंदे पर लटका मिला पत्नी का हत्यारोपी
मोदीनगर। पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले मनोज चौधरी का शव निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला कस्बा के पास आम के बाग में बृहस्पतिवार सुबह पेड़ से लटका मिला। यह बाग बुधवार को हुई घटना के स्थल से करीब एक किमी दूर है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मनोज पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार था। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी थीं।
पतला कस्बा निवासी मनोज चौधरी की शादी करीब 18 साल पहले नूरपुर निवासी कोमल से हुई थी। मनोज ने पारिवारिक कलह के चलते बुधवार शाम पतला के जंगल में कोमल (38) की चाकू से गोदकर और चेहरे को ईट से कुचलकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मनोज फरार था। मृतका कोमल के भाई हरीश ने मृतका के पति मनोज, ससुर राजपाल सिंह, सास राजबीरी और देवर अमरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी मनोज को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित करने का दावा किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी कि इसी बीच सुबह वारदात स्थल से एक किमी दूर आम के बाग में किसी व्यक्ति का शव लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो वह पत्नी के हत्यारोपी मनोज चौधरी का निकला। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद ही मनोज ने आम के पेड़ पर चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली होगी। माता-पिता की मौत की सूचना के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मनोज ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। कोमल की हत्या के मामले में मायके वालों ने कुछ और लोगों को नामजद कराया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मनोज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शक से दरकी अटूट बंधन की बुनियाद
पेशे से किसान मनोज चौधरी सरल स्वभाव का था। कस्बावासियों के अनुसार, किसी बात पर कोमल और उसमें शक की दीवार खड़ी हो गई। इसे लेकर दोनों में अनबन होने लगी। कई बार घरेलू कलह बढ़ने के कारण कोमल अपने मायके भी चली गई थी। चर्चा है कि शक से रिश्तों में पड़ी दरार के बाद उसने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।