फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

दिनदहाड़े किसान से पचास हजार लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दिनदहाड़े किसान से पचास हजार लूटे
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित शहर की अति व्यस्त भगवानगंज मंडी में मंगलवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने किसान से पचास हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से व्यापारियाें में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। वारदात उस समय हुई जब किसान ट्यूबवेल का बिल और पशुओं का आहार खरीदने के लिए बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर लौट रहा था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

भोजपुर थानांतर्गत भदौला निवासी किसान ऋषिपाल सिंह मंगलवार सुबह दो ग्रामीणों के साथ ट्यूबवेल का बिल जमा करने और पशुओं के लिए आहार खरीदने के लिए मोदीनगर आया था। मोदीनगर में बैंक से किसान ने 50 पचास हजार रुपये निकाले और भगवान गंज मंडी पशु आहार लेने पहुंच गया। उसके दोनों साथी अन्य दुकान से सामान खरीदने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान ऋषिपाल से 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। किसान की चीख पुकार सुन उसके दोनों साथी दौड़कर वहां पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में इधर उधर दौड़ी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद किसान बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed