फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

सैनिक की गोली लगने से मौत मामले में उसकी पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सैनिक की गोली लगने से मौत मामले में उसकी पत्नी समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

मुरादनगर। ढिंडार गांव में ससुराल आए सैनिक अंकित चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। मृतक सैनिक की मां ने उसकी पत्नी समेत पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक सैनिक की पत्नी रितु व तीन किशोर को गिरफ्तार किया है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज होने पर ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंचे और मामले की सही जांच की मांग की।
मेरठ के परतापुर के गेझा गांव निवासी मृतक सैनिक अंकित चौधरी की मां अनिता ने बृहस्पतिवार को अंकित की पत्नी रितु उर्फ रेनू, उसके नाबालिग तीन भाई निवासी ढिंडार और शाहजहांपुर निवासी लक्ष्य व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि अनिता देवी ने का कहना है उनके पुत्र व पुत्रवधू के बीच तनाव चल रहा था। आरोप है कि रितु ने चाचा के बेटे का जन्मदिन बताकर अंकित को ढिंडार बुलाया, और साजिश के तहत अपने भाई, चाचा के लड़कों के साथ मिलकर अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी। एसएचओ ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर रितु उर्फ रेनू व तीन किशोर को गिरफ्तार कर तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर ढिंडार गांव के ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंचे और पुलिस से सही जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे में अंकित की जान गई है, फिर हत्या में रिपोर्ट दर्ज क्यों की गई। पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि मेरठ के परतापुर के गेझा गांव निवासी अंकित चौधरी पुत्र राजबीर सिंह आर्मी में जेसीओ के पद पर कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग लेह में चल रही थी। चार दिन पूर्व अंकित करीब डेढ़ माह की छुट्टी लेकर घर आए थे। इसके बाद उन्हें अपनी नई पोस्टिंग में अमृतसर जाना था। बताया गया है कि मंगलवार रात अंकित अपनी पत्नी के चचेरे भाई के जन्मदिन में शामिल होने के लिए मुरादनगर के ढिंडार गांव ससुराल आए थे। बुधवार साढ़े नौ बजे ससुराल में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed