फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

नहर में बहे 4 युवाओं में एक युवक का शव मिला, तीन तलाश जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
देहरादून, मुजफ्रनगर समेत अन्य सेंटरों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

गंगनहर में मिला निशांत का शव, तीन की तलाश जारी
- कांवड़ मार्ग पर डिडौली के सामने खड़ी कार से टकराकर एक्सयूवी गंगनहर में गिरी थी
फोटो खबर
मुरादनगर। आठ दिन पहले गंगनहर कांवड़ मार्ग पर डिडौली के सामने दुर्घटनाग्रस्त कार से टकराकर एक्सयूवी नहर में गिरने से दो छात्रा समेत चार युवा बह गए थे। रविवार को सोनिया विहार रेगुलेटर परिसर के रजवाहे में निशांत का शव मिल गया। निजी गोताखोर अब दो छात्राओं समेत एक युवक की तलाश में जुटे हैं।
एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सोनिया विहार भागीरथी रेगुलेटर परिसर में बने बंबे में एक युवक का शव फंसा होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त निशांत पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में की। पोते का शव देखकर धर्मपाल बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। अब दो छात्राओं व एक युवक की तलाश में गोताखोर डिडौली से लेकर रेेगुलेटर तक तलाश कर रहे हैं। एसएचओ ने बताया कि शव शनिवार रात ही सोनिया विहार भागीरथी रेगुलेटर के जाल से उसके परिसर में चला गया था, रोजाना जाल की सफाई होती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक फरवरी की रात गंगनहर कांवड़ मार्ग डिडौली के सामने दुर्घटनाग्रस्त कार से टकराकर एक्सयूवी कार साइड वॉल तोड़ती हुई नहर में जा गिरी थी। कार में दो छात्रा समेत छह युवा सवार थे। कार सवार निशांत, हिंमाशु निवासी जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर व कनिका बिंदल ,सृष्टि निवासी देहरादून पानी के तेज बहाव में बह गए थे। छात्र अनमोल व हर्षित निवासी मुजफ्फरनगर को पुलिस ने रस्सा फेंककर बचा लिया था। एनडीआरएफ की टीम ने नहर में बहे चारों युवाओं की तलाश में सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed