{"_id":"5e0a4d758ebc3e87e4330fe4","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd191275232","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की दबंगई, अतिक्रमण के नाम पर ठेली वाले का पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की दबंगई, अतिक्रमण के नाम पर ठेली वाले का पीटा
विज्ञापन

मोदीनगर। रविवार देर रात मोदीपॉन चौकी प्रभारी ने कांस्टेबल के साथ मिलकर सरेराह जमकर दबंगई की। अतिक्रमण हटाने के नाम पर ठेली वाले को पीटा और उसका सामान सड़क पर फेंक दिया। मौके पर पहुंचे एक न्यूज चैनल के पत्रकार को भी दरोगा ने नहीं छोड़ा। उसका मोबाइल छीनकर उसके साथ भी जमकर मारपीट की। उसका कैमरा भी तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित पत्रकार ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की हापुड़ रोड स्थित मोदीपॉन पुलिस चौकी के समीप एक व्यक्ति मूंगफली का ठेला लगाता है। उसके आसपास अन्य दर्जनों लोग भी ठेले लगाते हैं। आरोप है कि ठेले वालों से मोदीपोन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मासिक शुल्क वसूलते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात को नौ बजे के बाद मोदीपॉन पुलिस चौकी प्रभारी संजीव चौहान एक कांस्टेबल के साथ वहां पहुंचे। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने किसी बात को लेकर मूंगफली के ठेले वाले को धमकाना शुरू कर दिया और उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। कांस्टेबल ने ठेले का सारा सामान जमीन पर फेंक दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने कवरेज करनी शुरू की तो दरोगा ने पत्रकार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि दरोगा संजीव चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मारपीट के आरोप की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। न्यूज चैनल के पत्रकार ने भी दरोगा व सिपाही के खिलाफ मारपीट व 20 हजार रुपये छीनने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।