{"_id":"63caf37447343875366db695","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd251013771-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लुटेरी दुल्हन लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार, पीड़ित पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लुटेरी दुल्हन लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार, पीड़ित पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार
Sat, 21 Jan 2023 04:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 04:53 PM IST
सार
Modinagar News : लुटेरी दुल्हन लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मोदीनगर में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को शादी करना मंहगा पड़ गया। शादी के करीब एक माह बाद ही नई नवेली दुल्हन मौका पाकर घर में रखी एक लाख की नकदी और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गई। युवक ने लुटेरी दुल्हन को काफी तलाश किया, मगर उसका कोई पता नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
हापुड़ मार्ग स्थित खंजरपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि अविवाहित गजेंद्र सिंह के रिश्ते की कई जगह बात चली, मगर रिश्ता पक्का नहीं हुआ। गजेंद्र की बहन की ससुराल हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित सलौनी गांव में है। गजेंद्र की बहन और जीजा ने अपने ही गांव निवासी परिचित पंकज से रिश्ते के लिए लड़की तलाश करने के लिए कहा। बातचीत के बाद पंकज ने अपनी साली बताकर नेहा नाम की एक युवती से गजेंद्र का रिश्ता तय करा दिया। बीते वर्ष 21 जनवरी को धूमधाम के साथ गजेंद्र और नेहा की शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाने वाली इमराना पति संग अरेस्ट, जाल में ऐसे फंसे थे चिकित्सक, सामने आया पूरा सच
विज्ञापन
करीब एक माह बाद गजेंद्र की रिश्तेदारी में किसी का देहांत हो गया। गजेंद्र नेहा को घर पर छोड़कर परिवार के साथ वहां चला गया। लौटा तो नेहा घर से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी नेहा का कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है कि नेहा घर में रखी एक लाख की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गई। मामले की जानकारी रिश्ता करने वाले पंकज को दी तो वह भी गजेंद्र और उसके परिवार को टरकाता रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP:क्राइम पेट्रोल देख डकैती की प्लानिंग,बेटी को भी क्राइम की दुनिया में घसीटा,होश उड़ा देगी लेडी डॉन की सच्चाई