फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP:क्राइम पेट्रोल देख डकैती की प्लानिंग,बेटी को भी क्राइम की दुनिया में घसीटा,होश उड़ा देगी लेडी डॉन की सच्चाई

Fri, 20 Jan 2023 01:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Jan 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
Miscreants including female gym trainer had planned robbery at RSS leader house after watching Crime Patrol
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

मेरठ में सराफा व्यापारी विजयवीर रस्तोगी की साली शीश महल में रहती हैं। उनके पति का भी सराफा का कारोबार है। पहले उनको निशाना बनाने की योजना भावना रस्तोगी ने बनाई थी। विवेक बिष्ट ने सोनीपत से बदमाश भी बुलाए थे। यहां संकीर्ण गलियां होने के चलते सोनीपत के बदमाशों ने विवेक बिष्ट से वारदात करने के लिए इनकार कर दिया था। 



इसके बाद सराफ के घर डाका डालने की योजना बनाई, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया कि पहली बार ही बदमाशों ने वारदात की कोशिश की। क्राइम पेट्रोल और यू-टयूब पर घटना करने के लिए वीडियो देखा, इसके बाद अंजाम देने पहुंचे।

Miscreants including female gym trainer had planned robbery at RSS leader house after watching Crime Patrol
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

बेटी और उसके प्रेमी के साथ बनाया था डकैती का प्लान
विजयवीर रस्तोगी के परिवार की भतीजी एवं जिम ट्रेनर देहली गेट नील की गली निवासी मां भावना रस्तोगी ने बेटी वंशिका के प्रेमी मुरादाबाद जिगर कॉलोनी निवासी विवेक बिष्ट के साथ वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। पुलिस ने मां-बेटी और प्रेमी समेत उसके एक साथी मुरादाबाद बंगला गांव निवासी मोहित सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Miscreants including female gym trainer had planned robbery at RSS leader house after watching Crime Patrol
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

एसपी क्राइम अनित कुमार के मुताबिक, भावना रस्तोगी के पति सराफा कारीगर हैं। उनका वर्तमान में अपनी पत्नी से कोई ताल्लुक नहीं है। भावना का लंबे समय से विजयवीर रस्तोगी के घर पर आना जाना था, लेकिन अब वह काफी समय से उनके घर नहीं आई थी। लेकिन भावना को इसकी जानकारी थी कि उनके घर पर नकदी और जेवरात रखे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreants including female gym trainer had planned robbery at RSS leader house after watching Crime Patrol
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

इसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। यू-टयूब और क्राइम पेट्रोल देखकर वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। पुलिस के मुताबिक, दरअसल पहली बार बदमाश वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके चलते वह घटना किस तरह होती है, इसकी जानकारी सोशल मीडिया से ले रहे थे।

विज्ञापन
Miscreants including female gym trainer had planned robbery at RSS leader house after watching Crime Patrol
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

पहले दुकान को निशाना बनाना चाहते थे बदमाश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले वह सराफा व्यापारी विजयवीर रस्तोगी की दुकान को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन शहर सराफा बाजार की छोटी-छोटी गलियां हैं, वहां भीड़भाड़ भी रहती है, इसलिए दुकान को निशाना नहीं बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed